फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रैक से फिश प्लेट निकालते सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

ट्रैक से फिश प्लेट निकालते सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक से फिश प्लेट निकालते सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा
हल्द्वानी। आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान में सोमवार की रात आंवला गेट और तीन पानी (हल्द्वानी- लालकुआं के मध्य) के बीच रेलवे ट्रैक से फिश प्लेट चुराते समय एक चोर को धर दबोचा। उसके कब्जे से दो फिश प्लेट बरामद की गई हैं। सुरक्षा बलों का कहना था कि फिश प्लेट हटने से ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। गणतंत्र दिवस के कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक से फिश प्लेट निकालने की घटना से अधिकारी टेंशन में हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से गोरा पड़ाव के बीच एक महीने के अंतराल से रेलवे ट्रैक से फिश प्लेट चोर निकाल रहे थे। चोरों ने दो दिन पहले तीन पानी और गोरापड़ाव से दो प्लेट निकाल लिए। इसके पहले इंदिरानगर से फिश प्लेट निकाली गई थी। लगातार चोरियों से सुरक्षाबल किसी बड़ी साजिश की आशंका से परेशान हो गए थे। सोमवार की रात सुरक्षाकर्मियों ने आंवला गेट से लेकर गोरापड़ाव तक चेकिंग की। इस बीच फिश प्लेट निकालते समय सुरक्षाबलों ने एक चोर को धर दबोचा। पकड़ा गया मोहम्मद वासिद जवाहर नगर हल्द्वानी का बताया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है।
विज्ञापन



ट्रैक से फिश प्लेट चुरा रहा था, धरा गया
एक महीने से कर रहा था चोरी, आरपीएफ और जीआरपी को संयुक्त अभियान में मिली कामयाबी

एक माह से नींद हराम
एक महीने से रेलवे ट्रैक से फिश प्लेट चोरी हो रही थी। इससे रेलवे के सुरक्षाबलों में खलबली मची हुई थी। की मैन लगातार फिश प्लेट चोरी की सूचना दे रहा था। तमाम कोशिशों के बाद भी कोई चोर हत्थे नहीं चढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed