{"_id":"5bb67b46867a5528e522cda2","slug":"121538685766-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी नहीं मिले, पुलिस करती रही इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी नहीं मिले, पुलिस करती रही इंतजार
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गैंगरेप के दोनों आरोपियों के आने का इंतजार पुलिस करती रही लेकिन दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में सख्ती बरतने की योजना बनाई है।
कोतवाल ने गैंगरेप के आरोपी शिवांश चौहान, मंगलम शर्मा के परिजनों से दूसरे दिन भी पूछताछ की। दोनों ने बताया कि उनके पुत्र बालाजी दर्शन करने गए हैं। दोनों घर लौट आएंगे। इसी भरोसे में पुलिस ने परिजनों पर सख्ती नहीं दिखाई। दोनों अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। सर्विलांस से भी पुलिस को फरार अभियुक्तों के बारे में पता नहीं चल सका। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर दबिश देगी। पुलिस कानूनी रूप से अपना काम कर रही है। किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अदालत में युवती के कलमबंद बयान से अभियुक्तों पर कानून का शिकंजा कस गया है। पता चला है कि पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट का समर्थन किया है। पुलिस को इस मामले में सीलबंद लिफाफा मिल चुका है।
गैंगरेप में शीघ्र बढ़ेंगे दो अभियुक्तों के नाम
पीड़िता ने पुलिस को नामजद युवकों के साथी अन्य युवकों के नाम बताए हैं, जो गैंगरेप के समय मौजूद थे। संभावना है कि विवेचना के दौरान अभियुक्तों की संख्या तीन की जगह पांच हो जाएगी। हालांकि पुलिस अधिकारी भी कुछ बोलने से बच रहे हैं।