फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जहर खाए दिव्यांग दुकानदार की मौत

जहर खाए दिव्यांग दुकानदार की मौत

Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जहर खाए दिव्यांग दुकानदार की मौत
नहल्द्वानी। जहर खाने से दिव्यांग दुकानदार की रविवार रात एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले के मासी चौखुटिया निवासी हरीश तिवारी (32) ने शुक्रवार रात अपने घर जहर खा लिया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे दिन उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरीश दो भाइयों में छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं। वह बड़े भाई के साथ परचून की दुकान चलाने में हाथ बंटाता था। दिव्यांग होने के कारण वह तनाव में रहता था, उसने इसका इलाज भी कराया था। फिर भी उसका डिप्रेशन अचानक बढ़ जाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed