{"_id":"5c3f9b55bdec2273333991f9","slug":"11547672405-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सुरक्षा दल प्रभारी को बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने सुरक्षा दल प्रभारी को बंधक बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरगलिया (नैनीताल)। तराई वन प्रभाग हल्द्वानी की ओर से बनाए गए वन सुरक्षा गश्ती दल को नयागांव गौलापार में अवैध खनन होने की सूचना पर घर की तलाशी लेना भारी पड़ गया। घर पर महिलाओं के शोर मचाने पर पड़ोस की महिलाएं मौके पर पहुंची और सुरक्षा दल प्रभारी सुनील गैरोला को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
नया गांव गौलापार में वन विभाग के गश्ती दल को सूचना मिली थी कि तारा दत्त और चौसाली के घर पर अवैध खनन की ट्राली खड़ी है। इस पर सुनील गैरोला, दीवान सिंह रौतेला, देवी प्रसाद बडौला, राजेंद्र पालीवाल और चंदन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं का आरोप था कि दल में शामिल कर्मी बिना कुछ बताए घर में घुसकर तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज भी की।
महिलाओं ने दल प्रभारी गैरोला को बंधक बना लिया। गश्ती दल में शामिल अन्य लोग हंगामा होता देख खिसक लिए। क्षेत्र के प्रधानों, छकाता रेंजर शालिनी जोशी और पुलिस के पहुंचने पर माफी मांगने पर सुरक्षा दल प्रभारी गैरोला को छोड़ा गया। उधर गश्ती दल प्रभारी सुनील गैरोला का कहना है कि उन्होंने महिलाओं से कोई अभद्रता नहीं की। आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व में सूखी नदी में अवैध खनन करने पर ट्रैक्टर पकड़े गए थे। इसी कारण लोग गुस्से में हैं।