फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Arrested teacher for flirting with girls

बच्चियों के साथ की छेड़खानी का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 05 Dec 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Arrested teacher for flirting with girls
बच्चियों के साथ की छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक को पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में कार्रवाई की है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मासूम छात्राओं की शिकायत पर आक्रोशित अभिभावकों को देखकर पुलिस ने आरोपी को कमरे में बंद कर उसे बचाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि गुलाब घाटी निवासी आरोपी शिक्षक रवि चौधरी (50) पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने 29 नवंबर को अन्य बच्चों के सामने उनके साथ गलत हरकत कर फोटो खींची। घर में बताने पर छात्राओं को पीटने और मुर्गा बनाने की धमकी दी गई। छात्राओं ने प्रधानाचार्या को आपबीती बताई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित एक बच्ची के परिजनों की ओर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी गई थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक रवि चौधरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और 354 आईपीसी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से मिले मोबाइल में कोई आपत्तिजनक फोटो नहीं मिली।
विज्ञापन


छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज
प्रधानाचार्या को बताने के बावजूद कार्रवाई न होने पर भड़के परिजन

कार्रवाई की बात सुन प्रधानाचार्य हुई बेहोश
विद्यालय में बच्चियों से छेड़खानी की घटना का पता चलने पर उप शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पूछताछ के बाद प्रधानाचार्य पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही तो प्रधानाचार्य बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें पानी देकर उठाया गया। प्रधानाचार्या ने खुद को निर्दोष बताया है। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई और सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि आरोपी शिक्षक रवि चौधरी को शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया था। लेकिन, अपनी हरकतों की वजह से उसने सम्मान की गरिमा गिराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के आंसू देख उपशिक्षाधिकारी भी हुई भावुक
भीमताल (नैनीताल)। पीड़ित बच्चियों ने जब रोते हुए आपबीती सुनाई तो उप शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी भी भावुक होकर को रो पड़ी। उन्होंने बच्चियों को अपने पास बैठाकर चुप कराने की कोशिश की। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानाचार्य से भी शिकायत की थी। जिस पर सुलोहिता नेगी ने प्रधानाचार्या को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उपशिक्षाधिकारी ने कहा कि प्रधानाचार्या की लापरवाही की सूचना मिली है जिस पर विभाग द्वारा जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।


उपस्थिति पंजिका में खुद को दिखाया था अनुपस्थित
मंगलवार को स्कूल पहुंचे आरोपी शिक्षक ने उपस्थिति पंजिका में खुद को अनुपस्थित दर्शाया है। इसके बाद उप शिक्षाधिकारी ने आरोपी शिक्षक से उपस्थिति दर्ज कराते हुए रजिस्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed