{"_id":"5e050a488ebc3e880e395f5c","slug":"commercial-building-seal-being-built-without-a-map-haldwani-news-hld3671452114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शे के बन रहा व्यावसायिक भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शे के बन रहा व्यावसायिक भवन सील
विज्ञापन
हल्दुचौड़ में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा सील किया गया व्यवसायिक भवन। अमर उजाला
हल्द्वानी। बिना नक्शे और स्वीकृति के बन रहे दो व्यावसायिक कांपलेक्स को बृहस्पतिवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया।
जिला विकास प्राधिकरण की टीम को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर और हल्दूचौड़ में व्यावसायिक भवन का निर्माण हो रहा है। दोनों भवनों के लिए न तो कोई स्वीकृति ली गई है और न ही मानचित्र पास है। अवर अभियंता मनोज अधिकारी ने बताया कि अधिशासी अभियंता माधवानंद जोशी के नेतृत्व में छापा मारा गया। छापे के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक कांपलेक्स का निर्माण चल रहा था। बताया कि पूर्व में भी निर्माणकर्ता धनंजय गिरी दस्तावेज पेश नहीं कर सके थे। बावजूद निर्माण कार्य जारी था।
बृहस्पतिवार को व्यावसायिक कांपलेक्स को सील कर दिया। जेई अधिकारी ने बताया कि हल्दूचौड़ में हेम भट्ट, सुरेश भट्ट, आनंद रौतेला और सुरेश जोशी भी बिना स्वीकृति के व्यावसायिक कांपलेक्स का निर्माण कर रहे थे। टीम मौके पर पहुंची तो छत का लिंटर डाला जा रहा था। लिंटर का काम रोकने के साथ ही कांपलेक्स को सील कर दिया गया। टीम में सहायक अभियंता राजेश तिवारी, कविता शाह, पुलिस बल और होमगार्ड के जवान रहे। अधिकारी ने बताया कि दोनों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा।