फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cm Dhami made several announcements at the traders' conference of the Provincial Industry Trade Delegation.

सीएम ने की कई घोषणाएं: कहा- व्यापारियों की समस्याएं हल कराने को उद्योग मित्र समितियों का होगा पुनर्गठन

Fri, 09 Oct 2026 06:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 09 Oct 2026 06:32 PM IST
सार

सीएम ने व्यापारी हित के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
Cm Dhami made several announcements at the traders' conference of the Provincial Industry Trade Delegation.
हल्द्वानी, मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित प्रान्तीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को व्यापारी हित के लिए कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वह रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने और राष्ट्र की आर्थिक शक्ति को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लिहाजा सरकार भी व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आपदाओं से प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार उचित राहत उपलब्ध कराने व राज्य एवं जिला स्तर पर उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन करने समेत कई घोषणाएं की।

धामी शुक्रवार को यहां प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मेडिकल कालेज सभागार में मुख्यमंत्री ने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के आश्रितों को दुर्घटना बीमा का त्वरित लाभ दिलाने, पर्यटन व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सरल बनाने, सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, पर्यटन बहुल क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में होम स्टे सुविधाओं का विस्तार करने, चारधाम यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पार्किंग विकसित करने, राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों तथा अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़े बाजारों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण और मरम्मत कराने और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने की भी घोषणा की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों के लिए भयमुक्त, सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अनावश्यक प्रक्रियाओं और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारी राज्य के बाजारों तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान स्थापित करें। इस मौके पर सीएम ने स्मारिका का विमोचन किया और कई व्यापारियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व धामी ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। प्रांतीय अध्यक्ष और दायित्वधारी नवीन चंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने की मांग की। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने सभी का आभार जताया। संचालन विनीत अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौढ़ी, चमोली और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क
धामी ने कहा कि औद्योगिक विकास को केवल मैदानी क्षेत्रों तक सीमित न रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में भी उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क के लिए भूमि चयनित की गई है। ताकि पहाड़ से पलायन को रोका जा सके।

यह रहे मौजूद
सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा, सचिव बिट्टू पालीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ.अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, मोहन पाठक, भावना मेहरा, नवीन वर्मा, शोएब अहमद, डॉ. यूनुस चौधरी, शांति मेहरा, रेणु अधिकारी, भुवन पाठक, हुकुम सिंह कुंवर, देवेंद्र ढेला, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, मदन फत्र्याल, रूपेंद्र नागर आदि।

स्कूली बच्चों से मिल बेहद प्रसन्न हुए धामी
मेडिकल कालेज सभागार में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद धामी कार से एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना हुए। इस दौरान हैलीपैड में इंटर कालेज के बच्चों ने धामी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार से उतरकर धामी बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कुछ बच्चों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि छात्रों से मिलने का अवसर सुखद और आत्मीय रहा। बच्चों के चेहरों पर उत्साह, अपनी जिज्ञासाओं और विचारों को व्यक्त करने के उनके अंदाज में उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की झलक दिखाई दी। धामी ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच, सपनों और आकांक्षाओं से रूबरू होना एक सुखद अनुभूति है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रखी यह मांगें
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मंडी शुल्क की व्यवस्था को सरल और एकल बिंदु पर हो। जीएसटी में छापेमारी और नोटिस आदि का उत्पीड़न रोका जाए। कैंची धाम में भीड़ से भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर लग रहे जाम से मुक्ति दिलाई जाए। कैंची में स्थायी पार्किंग, शटल सेवा और बाईपास की व्यवस्था हो। ऑनलाइन व्यापार से हो रहे नुकसान को रोका जाए। ऑनलाइन व्यापार पर नियमन और स्थानीय व्यापारियों के संरक्षण हेतु ठोस नीति तैयार हो। आपदा में व्यापारी को राहत का पात्र माना जाए। 50 वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों को पहले विस्थापित किया जाए। हल्द्वानी नगर निगम के नए वार्डों को 10 वर्ष तक करों से मुक्त रखा जाए।

इन व्यापारियों का सीएम ने किया स्वागत
कश्मीरी लाल साह, शांति जीना, हर्षवर्धन पांडे, अशोक बंसल, कैलाश, हरिओम सिंह, विनीत जैन, वीरेंद्र राणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed