फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   case registered of father in law accused of rape

ससुर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
case registered of father in law accused of rape
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर बहू से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मुंह खोलने पर उसने बहू को जान से मारने की धमकी भी दी। लोक लाज के चलते वह कुछ दिनों तक चुप रही लेकिन दोबारा हरकत करने पर वह बनभूलपुरा पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। उसके पति गौला में ट्रक चलाते हैं। छह दिसंबर की सुबह दस बजे वह अपने घर पर अकेली थी। ससुर ने चाय बनाने के लिए कहा था। रसोईघर में जाने पर ससुर भी चला आया। शोर मचाने पर बहू का मुंह बंद कर कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

भयभीत महिला काफी दिनों तक परेशान रही। दोबारा दुष्कर्म करने पर उसने पति को इस बारे में बताया और बनभूलपुरा थाने पहुंची। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में ससुर के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पूछताछ से पता चला कि ससुर बरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed