{"_id":"1ec5b51f945bd68d8cab15f1da5d18d6","slug":"by-changing-the-number-of-bikes-were-circulating-in-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक का नंबर बदलकर घूम रहे थे शहर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का नंबर बदलकर घूम रहे थे शहर में
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
शहर से 27 दिन पहले चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया। शातिर चोर नंबर प्लेट बदलकर शहर में घूम रहे थे। लेकिन ज्यादा समय तक उनका यह कारनामा चल नहीं सका। चोरों को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
रविवार शाम कोतवाली पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप पर वाहन चेकिंग के दौरान रवि नेगी पुत्र पुष्कर सिंह निवासी इंद्रा कालोनी व परविंदर सिंह उर्फ पिद्दू पुत्र राजकिशोर निवासी खयाम बार के पीछे को पकड़ा। पुलिस द्वारा कागज मांगने पर दोनों युवक हड़बड़ाने लगे।
विज्ञापन
शक होने पर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला बाइक की गुमशुदगी 27 दिन पहले कोतवाली में दर्ज है। जिसके बाद पुलिस दोनों को मय बाइक कोतवाली ले गयी। एसआई कमलेश भट्ट ने बताया युवकों ने बाइक की पहचान मिटाने के लिये बाइक संख्या यूके 04यू 1854 के स्थान पर नंबर यूए 04 ए 2410 कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया चोरों ने नौ नवंबर को रानीखेत रोड से चिल्किया निवासी अभिषेक रावत की बाइक चुराई थी। जिस पर चोरों के खिलाफ कोतवाली में 379 में मुकदमा दर्ज था।
एसआई भट्ट ने बताया चोरों पर धारा 411, 420, 468, 471 बढ़ाई गई है। दोनों को आज सोमवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस दौरान एसआई कश्मीर सिंह, कांस्टेबिल महेंद्र डंगवाल, संजय कुमार भी मौजूद थे।