फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banbhulpura will be curfew free but restrictions from today

बनभूलपुरा इलाका आज से कर्फ्यूमुक्त, बंदिशें जारी रहेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Banbhulpura will be curfew free but restrictions from today
हल्द्वानी। 21 दिन बाद रविवार से बनभूलपुरा के लोगों को राहत मिलेगी। प्रशासन ने तीन मई से यहां कर्फ्यू हटाने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि कई बंदिशें लागू रहेंगी। यहां के लोग शहर के दूसरे इलाकों में बिना आवश्यकीय कार्यों के नहीं जा सकेंगे। उन्हें अपने इलाके में ही रहना होगा।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, कानून और शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीआरपीसी धारा 144 के अंतर्गत बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया था। अब बनभूलपुरा क्षेत्र की परिस्थितियों का मूल्यांकन करके पाया गया कि वहां कर्फ्यू की आवश्यकता नही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार की स्थिति फिर उत्पन्न होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता इसलिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत बनभूलपुरा को कंनटैंटमेंट और बफर जोन में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 144 के तहत कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

कनटैंटमेन्ट जोन
बनभूलपुरा के लाइन नंबर-5, 8, 16 और 17 के अंतर्गत लाल मस्जिद, अजूमन मदरसा, उस्मान मस्जिद, मरियम मदरसा, ताज मस्जिद, मालिक का बगीचा और बिलाली मस्जिद का इलाका
विज्ञापन
विज्ञापन

बफर जोन
नवीन मंडी तिराहे से मंगल पड़ाव चौकी तक (लालकुआं-काठगोदाम रोड से दाएं) मंगलपड़ाव चौकी से लाइन नंबर-1, ताज चैराहा होते हुए रेलवे स्टेशन से दाईं तरफ, किदवई नगर, रेलवे लाइन से शनि बाजार होते हुए नवीन मंडी तिराहे से आयताकार क्षेत्र
---
यह नियम रहेंगे लागू
- बनभुलपूरा क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह सात से 1 बजे केे बीच खुलेंगी।
- यहां के लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित बफर जोन में ही खरीददारी कर सकेंगे।
- बनभूलपुरा के निवासी किसी भी दशा में बनभूलपुरा क्षेत्र से बाहर नहीं जाएंगे
- केवल आवश्यकीय कार्यों जैसे इलाज आदि के लिए सम्ंबंधित अधिकारी से पास लेकर शहर के अन्य अस्पतालों में जा सकेंगे।
- बनभूलपुरा में कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी भी दशा में प्रवेश नहीं करेगा।
- बनभूलपुरा क्षेत्र के सभी पांचों सेक्टरों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी।
- क्षेत्र में एतिहात के तौर पर पुलिस बल की ड्यूटी लगी रहेगी।
- किसी भी परिस्थिति में लॉकडाउन को तोड़कर सड़कों पर न आएं
यह भी जानें
4 अप्रैल : नैनीताल जिले में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव के मरीज रिपोर्ट हुए
6 अप्रैल : बनभूलपुरा के दो इलाके लाइन नंबर 17 व मलिक का बगीचा सील।
7 अप्रैल : बनभूलपुरा क्षेत्र के 28 रास्ते भी हुए बंद
9 अप्रैल : बनभूलपुरा हॉटस्पॉट घोषित। इलाके को पूरी तरह किया गया सील।
12 अप्रैल : बनभूलपुरा लाइन नंबर आठ में लोग सड़क पर उतरे, हंगामा
13 अप्रैल : इलाके में कर्फ्यू लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed