फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Babu, upset with the chaos in the portal, submitted his resignation to the Municipal Commissioner

Nainital News: पोर्टल की अव्यवस्था से खिन्न बाबू ने नगर आयुक्त को सौंपा इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Babu, upset with the chaos in the portal, submitted his resignation to the Municipal Commissioner
हल्द्वानी। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला पोर्टल 10 दिन से सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है। इस कारण नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के 1750 आवेदन लंबित हैं। आए दिन प्रमाणपत्रों को लेकर आवेदक नगर निगम कार्यालय पहुंचकर तगादा कर रहे हैं। अव्यवस्था से खिन्न बाबू ने नगर आयुक्त को इस्तीफा दे दिया। हालांकि नगर आयुक्त ने इसे स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन





जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की साइट नहीं चलने के कारण कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा है। 10 दिन में 1750 आवेदन लंबित पड़े हैं। वहीं पोर्टल से 2015 के बाद बने प्रमाण पत्रों में भी सुधार नहीं हो पा रहा है। समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण कार्यालय पहुंच रहे लोग कर्मचारियों को खरीखोटी सुना रहे हैं। स्कूल खुलने के कारण कई लोग जन्म प्रमाणपत्र के लिए आ रहे हैं। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का कार्य देख रहे बाबू विजय कर्नाटक से सोमवार को कई लोग भिड़ गए। नौबत गालीगलौज तक पहुंच गई। विजय कर्नाटक की ओर से बार-बार समझाया गया कि पोर्टल की दिक्कत के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र देरी से बन रहे हैं। बताया कि कि एक आवेदन को अपलोड करने में 30 से 40 मिनट का समय लग जा रहा है। इस कारण समय अधिक लग रहा है। इससे परेशान होकर उन्होंने नगर आयुक्त को अपना इस्तीफा दे दिया। कहा कि पोर्टल की कमी के कारण लोग उनसे अभ्रदता कर रहे हैं। ऐसे में वह नौकरी करने में असमर्थ हैं। उन्हें वीआरएस दे दिया जाए। नगर आयुक्त ने इस्तीाफ नामंजूर करते हुए ऐसे लोगों की वीडियो बनाकर उन्हें देने को कहा है।
विज्ञापन





जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की साइट नहीं चलने के कारण कर्मचारियों पर दबाव अधिक बढ़ रहा है। मगर लोग कर्मचारियों से अभद्रता कर रहे हैं। इस कारण परेशान होकर एक कर्मचारी इस्तीफा देने पहुंचे थे। मगर उनको समझाकर काम पर वापस भेजा गया। पोर्टल की समस्या को सुधारने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed