फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Assistant professor daughter became the mastermind of father murder in almora

कातिल बेटी: डिंपल ने बनाया पिता के कत्ल का प्लान; भाई, बहन और बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया अंजाम, जानें मामला

Mon, 01 Jan 2024 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Jan 2024 05:13 PM IST
सार

अल्मोड़ा के लमगड़ा में आईटीबीपी के पूर्व सैनिक सुंदर लाल की हत्या मामले में पुलिस बड़ी बेटी को ही घटना का सूत्रधार मान रही है। हत्यारोपी बड़ी बेटी डिंपल पीएचडी कर देहरादून के एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है।

विज्ञापन
Assistant professor daughter became the mastermind of father murder in almora
डिंपल ने बनाया पिता के कत्ल का प्लान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लमगड़ा में बृहस्पतिवार को आईटीबीपी के पूर्व सैनिक सुंदर लाल की हत्या मामले में पुलिस बड़ी बेटी को ही घटना का सूत्रधार मान रही है। हत्यारोपी बड़ी बेटी डिंपल पीएचडी कर देहरादून के एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है। 

विज्ञापन

वहीं बेटा रितिक एमकॉम कर चुका है। पुलिस के मुताबिक बड़ी बेटी का प्रेमी जिम ट्रेनर है। स्थानीय लोग हैरान हैं कि उच्च शिक्षित बेटी और बेटा पिता की निर्मम हत्या कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि बड़ी बेटी डिंपल की पिता के पैसों पर नजर थी, इसकी वह लगातार मांग कर रही थी। वह चाहती थी कि पिता अपने पैसे उसके खाते में जमा कर दें। पिता से पैसे निकालने के लिए उसने अपने भाई, नाबालिग बहन को भी अपने साथ मिला लिया। उसने प्रेमी और भाई-बहन के साथ गांव आकर पिता की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला: लमगड़ा ब्लॉक के भागादेवली गांव में दो बेटियों ने भाई और बड़ी बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर आईटीबीपी से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक पिता सुंदर लाल (60) पुत्र दुर्गाराम की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी थी।  पुलिस के मुताबिक उन्हें लाठी से पीटकर और दरांती से वार कर मार डाला था। पुलिस ने बड़ी बेटी डिंपल (25), उसके भाई (21) और नाबालिग बेटी देहरादून के पिता सरकारी आवास में रहते थे।

ये पढ़ें- पिता के लिए काल बने बच्चे: इस वजह से बेटे और दो बेटियों ने 'बाप' को उतारा मौत के घाट, रुला देगी सच्चाई
 

28 दिसंबर को तीनों और बड़ी बेटी का प्रेमी संगम विहार दिल्ली निवासी हर्षवर्धन गांव पहुंचे। इसके बाद चारों ने सुंदर लाल के भाई ओमप्रकाश को परिवार समेत पीटकर घर से भगा दिया। कुछ देर में घर से चीखने की आवाज आने पर भाई ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वहां सुंदर लाल का शव पड़ा था। 

दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें गोठ में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed