{"_id":"65900a9136b921a86d0e8ac3","slug":"son-and-two-daughters-killed-their-father-for-property-in-almora-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के लिए काल बने बच्चे: इस वजह से बेटे और दो बेटियों ने 'बाप' को उतारा मौत के घाट, रुला देगी सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के लिए काल बने बच्चे: इस वजह से बेटे और दो बेटियों ने 'बाप' को उतारा मौत के घाट, रुला देगी सच्चाई
Sat, 30 Dec 2023 07:52 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:52 PM IST
सार
अल्मोड़ा में जायदाद के लिए दो बेटियों और बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। इसमें बेटी का प्रेमी भी शामिल है। लमगड़ा क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लमगड़ा थाने से 30 किमी दूर भागादेवली गांव में दो बेटियों, बेटे और बड़ी बेटी के प्रेमी ने मिलकर आईटीबीपी से रिटायर्ड पिता की निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीणों ने चारों को कमरे में बंद कर पुलिस के हवाले किया। हत्याकांड में शामिल नाबालिग छोटी बेटी को बाल संप्रेक्षण गृह और अन्य को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुंदर लाल (60) पुत्र दुर्गाराम आईटीबीपी से कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह रहने के लिए गांव आ गए, जबकि उनकी बड़ी बेटी डिंपल, बेटा रितिक और छोटी नाबालिग बेटी देहरादून में पिता के सरकारी आवास में रहते थे। 28 दिसंबर को दोनों बेटियां, बेटा और बड़ी बेटी का प्रेमी हर्षवर्धन पुत्र प्रसादी लाल निवासी संगम विहार दिल्ली गांव पहुंचे। शुक्रवार शाम चारों ने मृतक के भाई को परिवार सहित मारपीट कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: सिपाही और उसकी पत्नी पर हमला, कुत्ते से कटवाने की भी कोशिश, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
कुछ ही देर में घर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। भाई ने ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। सभी ने कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो वहां सुंदर लाल का शव पड़ा था। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव वालों ने उन्हें दबोचकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।