{"_id":"6b0893c2c54179c841083a13","slug":"uttarakhand-open-university-signs-mou-with-a-swiss-university-haldwani-news-c-337-1-ha11019-139151-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी से हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी से हुआ एमओयू
Fri, 27 Nov 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
दोनों संस्थान ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करने के साथ संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों को देंगे बढ़ावा
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड की स्विस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (एफएफएचएस) के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत दोनों संस्थान ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करने के साथ संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रकोष्ठ की ओर से पाठ्यक्रम निर्माण एवं शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के समावेश पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि एमओयू से विश्वविद्यालय की शिक्षण पद्धतियों और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। मुख्य वक्ता डॉ. लुसिने मक्र्त्च्यान ने कहा कि एआई से शिक्षण को विद्यार्थी केंद्रित और संवाद परक बनाया जा सकता है लेकिन इसके उपयोग में शैक्षणिक नैतिकता और गुणवत्ता का ध्यान रखना जरूरी है।
एमओयू पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और कुलसचिव ने हस्ताक्षर किए। एफएफएचएस के प्रो. तोबियास हैबरलिन और अन्जा बूरों ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान प्रो. पीडी पंत, जितेंद्र पांडे सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।