Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJPs Jan Ashirwad Yatra to begin on the 25th preparations underway

Nainital News: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 25 से, तैयारियां शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
BJPs Jan Ashirwad Yatra to begin on the 25th preparations underway
सुरेश तिवारी - फोटो : Archive
कुमाऊं में 27 को चंपावत से होगी शुरू, सात जनवरी को हल्द्वानी में होगा समापन
विज्ञापन

हल्द्वानी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती पर 25 दिसंबर से भाजपा राज्य में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने जा रही है। पार्टी की ओर से यात्रा के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा राज्य की जनता से वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जन समर्थन मांगेंगी।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया 25 दिसंबर को गढ़वाल मंडल के गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से यात्रा शुरू होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में होते हुए इसका समापन नौ जनवरी को होगा। कुमाऊं मंडल में यह यात्रा 27 दिसंबर को चंपावत विधानसभा से शुरू होगी और सात जनवरी 2027 को हल्द्वानी में इसका समापन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य में यह यात्रा 2488 किलोमीटर की होगी जिसमें 26 बड़ी जनसभाएं भी होगी। यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रभारी राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के सांसद, विधायक व नेता उपस्थित रहेंगे। तिवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान भाजपा नेता सीधे जनता से संवाद करेंगे और बीते 10 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का लेखा जोखा रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed