{"_id":"6b0893131aff3b85af08fde0","slug":"high-kakadi-jhil-maa-lun-piso-sil-maa-haldwani-news-c-8-1-hld1029-873085-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाई काकड़ी झिल मां, लूण पिसो सिल मां....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाई काकड़ी झिल मां, लूण पिसो सिल मां....
Fri, 27 Nov 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सरस मेले में गीत प्रस्तुत करती मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय।
हल्द्वानी। राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। माया ने ''''हाई काकड़ी झिल मा लूण पिसो सिल मा'''', ''''छोरी लछिमा सूरा-सूरा हवा चली'''', ''''बेडू पाको बारामासा- नरैणा काफल पाको चेता मेरी छैला'''' जैसे कई गीत सुनाए। उनकी प्रस्तुतियों से मेला परिसर उत्तराखंडी लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया।
इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा दरम्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से मेले में पहुंचकर स्थानीय और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से परिवार और समाज दोनों सशक्त होते हैं। वहां परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संतोष पंत, डीईओ अहमद नदीम सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
-
ऐपण प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
सरस मेले में आयोजित ऐपण कला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में परी ने प्रथम, गुड़िया ने द्वितीय और सना परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में डोली प्रथम, वारिसा द्वितीय और रवीना तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को मंच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
-
सीडीओ ने सरस मेले से की 37 हजार से अधिक की खरीदारी
हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को परिवार सहित सरस मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों से लगभग 37,325 रुपये की खरीदारी की। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों एवं हस्तशिल्प सामग्री की खरीदारी में विशेष रुचि दिखाई। पांडे ने कहा कि लोकल फॉर वोकल की भावना को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक हस्तशिल्प को अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी और मातृशक्ति आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेगी। उन्होंने सभी लोगों से सरस मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की भी अपील की।