{"_id":"67326ffe1a54f7c084036f76","slug":"angry-child-came-out-and-hid-on-the-roof-of-the-house-nainital-news-c-238-1-shld1020-109598-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गुस्सा होकर निकला बच्चा, घर की छत पर छिपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गुस्सा होकर निकला बच्चा, घर की छत पर छिपा
Tue, 12 Nov 2024 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10 वर्षीय बच्चे को परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर बच्चा स्कूल के लिए निकल गया, लेकिन वह कुछ दूर जाने के बाद घर की छत पर जाकर छिप गया। स्कूल से जब बच्चे के नहीं आने का कारण पूछा गया परिजन हक्के-बक्के रह गए। परिजनों ने बच्चे की खोज शुरू करते हुए तल्लीताल थाना पुलिस को भी सूचित किया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चला। बाद में चीता कांस्टेबल अमित गहलोत बच्चे के घर पहुंचे और छत पर जाकर देखा तो बच्चा वहां छिपा मिला। एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि समझाने के बाद बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन