फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young man who made obscene comments about women in Haldwani

Uk: हल्द्वानी में महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने वाला युवक, पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 04 Jan 2026 10:00 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Jan 2026 10:00 PM IST
सार

हल्द्वानी में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले युवक को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A young man who made obscene comments about women in Haldwani
फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले युवक को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में फेसबुक पर महिलाओं पर अश्लील कमेंट कसने के साथ ही उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो डालने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया है। वह खुद को एक राजनीतिक दल का नेता बता रहा था।

विज्ञापन

हल्द्वानी कोतवाली की एसआई कुआशा शर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि दमुवाढूंगा निवासी रक्षित शर्मा ने तीन जनवरी को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी किया। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में घूम रहा है। युवक वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता ने बताया कि मामले बीएनएस की धारा 296 (सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने, अश्लील गीत गाने या ऐसे शब्द बोलने) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रक्षित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले उसने पोस्ट हटा ली थी लेकिन उसका यह कृत्य समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला था।

विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed