Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bulldozer razes building that had become a den of lawlessness

Nainital News: अराजकता का अड्डा बने भवन पर चला बुलडोजर

Wed, 04 Nov 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 04 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer razes building that had become a den of lawlessness
हल्द्वानी। नगर निगम बोर्ड की बैठक में बनभूलपुरा के वार्ड-23 में अतिक्रमण का मामला उठाए जाने के 24 घंटे के बाद ही टीम मौके पर पहुंच गई। वहां बने जर्जर सामुदायिक भवन और उसके आसपास अतिक्रमण कर बनाए गए टिन शेड आदि को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस बीच अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया लेकिन उनकी एक न चली। इसके साथ ही बरेली रोड पर शनि बाजार के पास निगम की जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गई दीवार को भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वार्ड-23 की पार्षद ने सोमवार को बोर्ड बैठक में अराजकता का अड्डा बन रहे निगम के सामुदायिक भवन का मामला उठाया था। उनका कहना था कि पूर्व में शिकायत के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को दोपहर बाद नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम जेसीबी लेकर वार्ड में पहुंच गई। टीम ने जर्जर भवन को ध्वस्त करने के साथ ही आसपास अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई। इसके बाद टीम शनि बाजार क्षेत्र में पहुंची वहां विद्युत ट्रांसफार्मर के पीछे वाली जमीन को कब्जाने के लिए एक टेंट कारोबारी ने अवैध दीवार का निर्माण किया था। टीम ने उसे भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


वार्ड-23 में सामुदायिक भवन को नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया था अराजकता की शिकायतें मिल रहीं थी, इस पर कार्रवाई की गई है।
- परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article