{"_id":"5b466ac84f1c1b82698b58d5","slug":"91531341512-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए संगीत, गणित और गृहविज्ञान की आज घोषित होगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए संगीत, गणित और गृहविज्ञान की आज घोषित होगी मेरिट
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए जमा आवेदन फार्मों के आधार पर मेरिट बनाने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में बृहस्पतिवार को एमए संगीत, एमए गणित और गृहविज्ञान विषय की मेरिट घोषित की जाएगी। स्नातक बीए, बीकॉम और बीएससी की मेरिट अगले सप्ताह की जारी हो सकेगी।
प्राचार्य डा. रेखा पांडे ने बताया कि एमए संगीत विषय में 30 सीट हैं जिसमें दाखिले के लिए मात्र 14 आवेदन आए हैं। इसी तरह एमए गृहविज्ञान में 60 सीटों के सापेक्ष 41 आवेदन आए हैं और एमए गणित की 10 सीटों के लिए आठ आवेदन फार्म जमा हुए हैं। इसलिए इन विषयों की मेरिट बृहस्पतिवार को जारी कर दी जाएगी।
---
ऑफलाइन एडमिशन खोलने को छात्रों ने प्राचार्य को घेरा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑफ लाइन आवेदन फार्म जमा करने की सुविधा दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को प्राचार्य डा. रेखा पांडे का घेराव किया। इस मौके पर छात्रनेता कमलेश भट्ट, रवि यादव आदि थे।
विज्ञापन
--
पांच प्रवेश समितियां गठित
हल्द्वानी। एमबी कालेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए पांच प्रवेश समितियों का गठन किया गया है। बीए प्रथम सेमेस्टर (छात्र) प्रवेश समिति का संयोजक डा. हेमंत शुक्ला को बनाया गया है। बीए प्रथम सेमेस्टर (छात्रा) की प्रवेश समिति की संयोजक डा. महिमा जोशी होंगी। बीएससी प्रथम सेमेस्टर पीसीएम ग्रुप प्रवेश समिति का संयोजक डा. एचएस नयाल और बीएससी प्रथम सेमेस्टर जेडबीसी का संयोजक डा. महेश कुमार और बीकॉम प्रवेश समिति के संयोजक डा. संजीव सक्सेना बनाए गए हैं।