{"_id":"a7af22b530490d64515e599be98156df","slug":"8854-78-lakh-roads-approved-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में 8854.78 लाख की सड़कें स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में 8854.78 लाख की सड़कें स्वीकृत
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीन साल में विस क्षेत्र के अंतर्गत 71 सड़कों के निर्माण, सुधार के लिए 88 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इनमें से 43 सड़कों पर कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
जबकि पांच सड़कें विवादस्पद होने के कारण शुरू नहीं हो सकी हैं। इसके अतिरिक्त नौ सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। 12 सड़कों के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। दो सड़कों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। विधायक अमृता रावत ने बताया कि उन्होंने विधानसभा सत्र में इससे जुड़ा सवाल पूछा था।
विज्ञापन
इसके जवाब में सीएम हरीश रावत ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत 33 सड़कों के निर्माण के लिए 6937.37 लाख, नाबार्ड योजना के अंतर्गत 11 सड़कों के निर्माण के लिए 1430.91 लाख और जिला योजना के अंतर्गत 22 सड़कों के निर्माण के लिए 486.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विधायक अमृता रावत ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत अधिकांश सड़कों का निर्माण, सुधार का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।