{"_id":"5bc4f372bdec22695f5f2576","slug":"71539634034-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त आयोग के दौरे से पहले चमकाया जा रहा अलचौना गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त आयोग के दौरे से पहले चमकाया जा रहा अलचौना गांव
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
वित्त आयोग की टीम के स्वागत की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/भीमताल (नैनीताल)। केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग की टीम 17 अक्तूबर को एक दिवसीय दौरे पर ब्लॉक क्षेत्र के अलचौना गांव पहुंचेगी। टीम के पहुंचने से पहले जिला प्रशासन ने अलचौना गांव की सड़कों में डामरीकरण, झाड़ियों का कटान, क्षेत्र के मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी है।
टीम 17 अक्तूबर को तीन बजे अलचौना क्षेत्र के पांडेछोर पहुंचेगी। जहां टीम किसानों के साथ कृषि, पशुपालन को लेकर वार्ता करेगी। इसके बाद टीम अलचौना में स्थित नवीन उप्रेती की दुग्ध डेयरी में पशुपालन संबंधी वार्ता करेगी। टीम ललित मोहन उप्रेती के ‘द साइलेंट वैली होट स्टे’ का निरीक्षण कर क्षेत्र में स्थित दुर्गा दत्त उप्रेती के पॉलीहाउस में लगे लिलीयम फूलों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेगी। सरकारी योजनाओं से वित्त पोषित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के उपक्रमों का भी जायजा ले सकती है। शाम पांच बजे वित्त आयोग की टीम नैनीताल लौट जाएगी। टीम 18 अक्तूबर की सुबह लौट जाएगी। टीम के हल्द्वानी आने की संभावनाएं भी खत्म हो गई हैं। टीम के दौरे को लेकर कमिश्नर राजीव रौतेला, डीएम विनोद कुमार सुमन लगातार मातहतों के साथ बैठक कर रहे हैं। टीम के साथ लाइजनिंग अफसर का जिम्मा आईएएस सौजन्या को सौंपा गया है जबकि जिले से जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक विपिन कुमार सहायक लाइजनिंग अफसर बतौर काम करेंगे। वित्त आयोग की टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही बजट मिलना है, इस वजह से देहरादून से सीएम स्तर से भी निगरानी की जा रही है।
सड़कों में डामरीकरण, झाड़ियों का कटान कर की जा रही सफाई
किसानों ने कहा, दिखावे के लिए नहीं धरातल पर काम करें
17 अक्तूबर के दौरे के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा
टीम को दिखाने के लिए नहीं सेवा भावना से करें काम
अलचौना पांडेछोर के किसान प्रमोद कुमार जोशी, भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि टीम के आने से पहले सड़कों में डामरीकरण, झाड़ियों का कटान महज दिखावा है। उन्होंने कहा कि अगर सेवा भावना से काम किया जाए तो हर गांव का विकास खुद हो सकेगा। क्षेत्रवासियों ने कहा पांडेछोर में पानी, सड़क, सौर ऊर्जा के विद्युत पोल न होने से ग्रामीणों को अंधेरे रास्ते से जाना पड़ता है।