{"_id":"597b6fac4f1c1ba0348b45ff","slug":"71501261740-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी खोला मोर्चा
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। परिवहन निगम कर्मचारियों को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ देने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि निगम प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण निगम निरंतर घाटे में जा रहा है। कर्मचारियों को समय पर न तो वेतन मिल रहा है और ना ही लंबित देयकों का भुगतान हो रहा है। कहा कि बोर्ड की बैठकें नहीं होने के कारण निगम के लिए ठोस नीतियां नहीं बन पा रही है। तीन अगस्त को सचिवालय कूच करने पर सहमति बनी।
यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नए वाहन खरीद दिए गए, लेकिन रखरखाव की जिम्मेदारी प्रबंधन नहीं ले रहा है। प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण निगम निरंतर घाटे में जा रहा है। न तो समय पर वेतन मिल रहा है और ना ही लंबित देयकों का भुगतान, सातवें वेतन आयोग के लाभ से भी कर्मचारी वंचित हैं। संगठनात्मक ढांचे का पुनर्गठन करने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई गई।
पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि परिवहन निगम द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और आपदा मद के लाभ की धनराशि शासन स्तर पर लंबित हैं, उक्त धनराशि का भुगतान कराने की वकालत भी की गई। अध्यक्षता अध्यक्ष भुवन चंद्र शर्मा और संचालन मनोहर रावत ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य तारा दत्त जोशी, जीवन सिंह देव, लक्ष्मण सिंह, छप्पन सिंह, लोकपाल सिंह, अमर पाल सिंह, दर्शन सिंह, हरीश चंद्र बुधानी, प्रमोद कुमार जोशी, धाम सिंह आदि थे।