{"_id":"604d19788ebc3ee64b5f1c69","slug":"700-people-will-be-removed-from-the-district-haldwani-news-hld418099778","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 700 लोगों से हटेंगे मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 700 लोगों से हटेंगे मुकदमे
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैबिनेट में लिए गए फैसले पर यदि अमल होता है तो जिले में 700 लोगों के सिर से मुकदमों का बोझ हट सकता है। ये वे मुकदमे हैं जो लॉकडाउन के दौरान कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर दर्ज किए गए थे। हालांकि जिला पुलिस के पास अभी ऐसा कोई शासनादेश नहीं आया है। अधिकतर मामलों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है।
नैनीताल जिले में भी 22 मार्च 2020 को कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगाया गया था। बिना मास्क, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा था। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188, 269, 270 और 51बी (महामारी एक्ट) के तहत 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुुलिस का मानना है कि यदि शासन की ओर से इस आशय का पत्र आएगा तो पुलिस मुकदमे हटा सकती है।
21 दिनों तक बनभूलपुरा में लगा था कर्फ्यू
हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग कोरोना की जांच नहीं कराना चाहते थे। उन्होंने जांच कराने का विरोध किया। सड़क पर लोगों के उतरने पर शासन ने 13 अप्रैल 2020 को बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया। यहां आरएएफ की दो कंपनियां लगा दी गई। 21 दिन बाद इस क्षेत्र से कर्फ्यू उठा तो लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने यहां भी नियमों को तोड़ने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।