{"_id":"596f841c4f1c1b28378b458d","slug":"61500480540-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण में भागीदारी करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण में भागीदारी करने का आह्वान
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भूमि संरक्षण वन प्रभाग गगास रेंज की ओर से क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। राजकीय जूनियर हाइस्कूल महतगांव में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी वीके सिंह ने पर्यावरण का महत्व समझाया और सभी से बढ़चढ़कर पौधरोपण कार्यक्रम में भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौध रोपे गए। प्रभागीय वनाधिकारी सिंह ने पर्यावरण के साथ-साथ जल संरक्षण पर भी विचार रखे। इस दौरान सभी ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। बच्चों, ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों ने बांज, उतीस, देवदार, क्वैराल, तेजपात, रीठा, मोरपंखी, फल्यांट आदि के 500 पौधे रोपे। वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने गड्ढा भरान, पौध रोपण सहित तमाम अन्य वानिकी कार्यों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुप्ता, पंकज पंत, आशा पांडे, कृष्ण सिंह परिहार, प्रकाश चंद्र, पूरन सिंह मेहता, विनोद कुमार पंत सहित तमाम सरपंच भी मौजूद थे।
विज्ञापन