फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गौला पार आईएसबीटी का काम लटका

गौला पार आईएसबीटी का काम लटका

Sun, 13 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
गौला पार आईएसबीटी का काम लटका
हल्द्वानी। गौलापार वन की जमीन पर बन रहे इंटर स्टेट बस टर्मिनल प्रकरण में पुलिस, परिवहन, प्रशासन के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इस कारण अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) का काम लटका हुआ है। वन विभाग की गौलापार में चार हेक्टेयर जमीन पर आईएसबीटी का निर्माण होना है। यह हल्द्वानी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण था। इससे शहर का यातायात दबाव कम होने के साथ ही सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी। इस टर्मिनल के निर्माण के शुरूआती चरण में जमीन समतलीकरण के दौरान खुदाई में नर कंकाल और कब्रें मिली थीं। इन कब्रों को लेकर हंगामा हो गया था। अलग-अलग संप्रदाय इन कब्रों को अपनी होने का दावा कर रहे थे इसकी वजह से आईएसबीटी का काम रोक दिया था। वहीं खुदाई में मिले नर कंकालों को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। इधर दो माह बीतने के बाद भी इन कंकालों की जांच पूरी नहीं हो सकी है। वहीं कब्रों की प्रशासनिक स्तर पर चल रही जांच अभी भी लंबित हैं। इसके अलावा आईएसबीटी पर कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed