{"_id":"596f823b4f1c1b52768b4663","slug":"31500480059-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निकायों को अस्तित्व में लाकर दिखाई विकास की सोच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निकायों को अस्तित्व में लाकर दिखाई विकास की सोच’
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका और भिकियासैंण नगर पंचायत को अस्तित्व में लाने और वहां विधिवत रूप से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति करने से भाजपा कार्यकर्ता खुश हैं, कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया, कहा कि सरकार के विकास कार्य अब धरातल पर उतरने लगे हैं।
नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मीडिया प्रभारी राजेंद्र जसवाल, वरिष्ठ नेता मोहन नेगी ने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा ने लोगों से जो भी वायदे किए थे, उन पर सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है।
कहा कि चिलियानौला नगर पालिका और भिकियासैंण नगर पंचायत को अस्तित्व में लाकर लोगों में विकास की नई उम्मीद जगाई है। नव गठित निकायों में अब शीघ्र ही विकास कार्य भी शुरू हो जाएंगे। दोनों कस्बों में कूड़ा निस्तारण, शौचालय, पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था भी हो जाएगी। मालूम हो कि पूर्व में ग्राम पंचायत का हिस्सा होने के कारण इन क्षेत्रों में कूड़ा अभिशाप बना हुआ है। निकायों को अस्तित्व में लाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आभार जताया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, विनोद भार्गव, विमल भट्ट, चंदन भगत, ज्योति शाह, मदन कुवार्बी, रोहित शर्मा, कामरान कुरेशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।