{"_id":"5c4a2393bdec221181372dca","slug":"201548362643-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लाख 64 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े खत्म करने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लाख 64 हजार बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े खत्म करने की दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कृमि दिवस पर आठ फरवरी को जिले में 3.64 लाख छात्र-छात्राओं को कीड़े खत्म करने की दवा खिलाई जाएगी।
डीएम विनोद कुमार सुमन ने नगर निगम सभागार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास की बैठक लेते हुए उक्त आदेश दिए। कहा कि कृमि दिवस का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य देना है। एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कीड़े खत्म करने की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे आठ फरवरी को किसी कारण से वंचित रह जाएंगे उन्हें 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। जिले में 1,431 सरकारी, 590 निजी स्कूल हैं जबकि 1,416 आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाई जाएगी। डीएम ने सीईओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केेंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो। बच्चों द्वारा रैली निकालकर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाए। सीएमओ को आदेश दिए कि कृमि दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित करें जो स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की निरंतर निगरानी करें। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि कृमि नाशक दवा और प्रचार सामग्री का जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में एक से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 241 मिलियन बच्चों को परजीवी आंत कीड़े का जोखिम होता है। बैठक में एसीएमओ डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डॉ. रश्मि पंत, अनूप बमोला, मदन मेहरा, पंकज तिवारी, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, हरेंद्र आदि थे।
कृमि दिवस पर 3.64 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी दवा
1431 सरकारी, 590 निजी स्कूल 590, 1461 आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोकस
आठ फरवरी को छूटे हुए बच्चों को 14 फरवरी को दोबारा खिलाई जाएगी दवा