{"_id":"5c156485bdec22539b0b5baa","slug":"201544905861-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एप के जरिये बताएं वित मंत्री को समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एप के जरिये बताएं वित मंत्री को समस्याएं
विज्ञापन
Rent a home via mobile app
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शनिवार को अपने आवास में अपने मोबाइल एप प्रकाश पंत एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से जनता सीधे उनसे जुड़कर अपनी समस्या बताने के साथ सुझाव भी दे सकती है। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को 24 घंटे के भीतर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा और कार्रवाई की मानीटरिंग भी की जाएगी। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है।
पंत ने कहा कि द राइज ऑफ उत्तराखंड विजन के तहत इस एप की शुरुआत की गई है। एप के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र की जनता को भी अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि एप से कनेक्ट विद पीएम फीचर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने का विकल्प भी है। लोग इस एप से वित्त मंत्री के कार्यक्रमों की लाइव वीडियो भी देख सकते हैं। इस मौके पर मोहन सिंह बिष्ट, दिनेश खुल्बे, ममता पलड़िया, मनी देवी, जीतेंद्र मेहता, राजेंद्र तिवारी, संजय दुम्का, संदीप भोज, रघुवर जोशी, विनोद जोशी, हिमांशु सनवाल, नारायण सिंह बिष्ट, एनसी जोशी, नरेंद्र सिंह मेहरा, नीरज मिश्रा आदि थे।
अब मोबाइल एप से बताएं वित्त मंत्री को समस्याएं
एप पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की होगी मानीटरिंग: पंत