फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 thousand blown away by asking OTP

ओटीपी पूछकर उड़ा दिए 20 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
20 thousand blown away by asking OTP
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। साइबर ठगों ने ओटीपी पूछकर एक व्यक्ति के खाते से 20 हजार रुपये पार कर दिया। पुलिस के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले नीरज कुमार पंत जज फार्म हल्द्वानी में रहते हैं। झांसे में आकर उन्होंने ठगों को अपना ओटीपी नंबर बता दिया। ठगों ने खाते से 20 हजार रुपये पार कर दिया। एसएसआई मंगल सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने 74 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी के आरोपी योगेश्वर मंडल को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देश पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी योगेश्वर को पकड़ने के लिए झारखंड के जामतारा जिले के बाकुडीह नारायणपुर गए थे। आरोप है कि वहां की पुलिस ने सहयोग नहीं किया। किसी प्रकार नैनीताल पुलिस ने बाकुडीह निवासी योगेश्वर को पुलिस ने धर दबोचा। आरोप है कि योगेश्वर ने जनवरी में डहरिया निवासी वीरपाल को कॉल किया था। बताया कि उसका कीमती पार्सल दिल्ली एयरपोर्ट में है। इसके लिए उसे एक फार्म भरना पड़ेगा। फार्म की कीमत दस रुपये उसके खाते से कट जाएगी। योगेश्वर के कहने पर वीरपाल फार्म भरकर भेज दिया। इसके बाद वीरपाल के खाते से 49 हजार 800 और 25 हजार रुपये कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed