{"_id":"596f82354f1c1bc8118b4823","slug":"191500480053-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं से पंजीकरण करवाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं से पंजीकरण करवाने की अपील
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या इंटर कालेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान संपन्न हो गया है। इस दौरान छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी और स्वीप एंबेसडर मंजरी जोशी ने मतदान का महत्व बताया और नए मतदाताओं से पंजीकरण करवाने की अपील की।
छात्राओं के बीच हुई बैनर प्रतियोगिता में आरती मेहरा, गीतिका बम, रेनू बजेठा, भाषण प्रतियोगिता में भारती पांडेय, रचना रावत और गीतांजली उपाध्याय पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योतिश्री, विद्याश्री संयुक्त रूप से पहले, सोनिया और यामिनी आर्या दूसरे स्थान पर, जबकि क्विज प्रतियोगिता में दीपिका पंत ने प्रथम, भावना अधिकारी ने द्वितीय और विशाखा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय से द्वाराहाट बाजार तक मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसका नेतृत्व मंजरी जोशी, मीना मेहरा और डा. अमिता प्रकाश ने किया।