फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर उतरा पुलिस महकमा

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर उतरा पुलिस महकमा

Thu, 30 Aug 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर उतरा पुलिस महकमा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरा महकमा ही बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आया। कोतवाल नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विजय चौक से लेकर केमू स्टेशन तक अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाया गया। चेतावनी दी गई कि यदि वाहन चालक बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर की बेकाबू यातायात अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने अब विशेष अभियान शुरू कर दिया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर गलत ढंग से वाहन पार्क करने वाले और ठेली वालों को हद पार नहीं करने की हिदायत दी थी। इधर, बृहस्पतिवार को कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केमू स्टेशन तक अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर वाहन चालकों ने बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए थे। कोतवाल ने कहा कि सड़क तक वाहन पार्क कर दिए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है। यदि फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed