फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खेल महाकुंभ की अव्यवस्थाओं पर भड़के विधायक

खेल महाकुंभ की अव्यवस्थाओं पर भड़के विधायक

Sat, 18 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ की अव्यवस्थाओं पर भड़के विधायक
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड में खेल महाकुंभ का उद्घाटन करते हुए विधायक करन माहरा अव्यवस्थाओं को लेकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आयोजन में विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी तक मौजूद नहीं हैं, शिक्षा विभाग के माध्यम से खेलों का आयोजन कराया जा रहा है और सारे शिक्षक आयोजन में जुटे हुए हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इस मामले का वह हर मंच से विरोध करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान वहां 11 न्याय पंचायतों के प्रतिभागी जुटे थे।
विज्ञापन

पहले दिन विभिन्न वर्गों की दौड़ सहित कबड्डी, खोखो, वालीबॉल, बैडमिंटन सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। इससे पूर्व उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि खेल महाकुंभ के लिए युवा कल्याण विभाग को पूरे प्रदेश में आठ करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं है। इस मसले को वह सदन में भी उठाएंगे। इससे पूर्व वहां आयोजकों ने विधायक का स्वागत किया। इसके बाद तमाम प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शाह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन, उपशिक्षाधिकारी गीतिका जोशी, ब्लाक समन्वयक सुंदर जोशी, खेल समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट, प्राविशि संघ के ब्लाक अध्यक्ष हरीश फुलोरिया सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed