फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ढांचे से बाहर के कर्मचारियों का होगा स् थानांतरण

ढांचे से बाहर के कर्मचारियों का होगा स् थानांतरण

Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
ढांचे से बाहर के कर्मचारियों का होगा स्
थानांतरण
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में नियमित एवं ढांचे से बाहर के कर्मियों के स्थानांतरण की तैयारी है। सभी से स्थानांतरण के लिए प्रत्यावेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

एसटीएच, जीएमसी का राजकीयकरण होने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मानकों के तहत नियमित कर्मियों की संख्या 250 से घटकर 170 रह गई थी, जबकि एमसीआई के मानकों के अनुरूप करीब 39 कर्मचारी ढांचे से बाहर हैं। सूत्रों की मानें तो इन कर्मियों को अन्यत्र भेजकर नियमित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इस संबंध में चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि फैकल्टी को छोड़कर सभी नियमित कर्मियों से स्थानांतरण के लिए प्रत्यावेदन लगभग एक सप्ताह पहले मांगा गया था। बृहस्पतिवार को शासन स्तर पर हुई बैठक में भी स्थानांतरण पर चर्चा हुई थी और सहमति भी बन गई थी। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि सभी 170 नियमित कर्मियों से स्थानांतरण के लिए प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। पूछा गया है कि कौन कहां जाना चाहता है। साथ ही ढांचे से बाहर 39 अन्य कर्मियों से प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। बताया कि कर्मियों को अल्मोड़ा, श्रीनगर, देहरादून भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed