फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल विकसित करना प्राथमिकता: डॉ. बनकोटी

कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल विकसित करना प्राथमिकता: डॉ. बनकोटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल विकसित करना प्राथमिकता: डॉ. बनकोटी
नैनीताल। उच्च शिक्षा उप शिक्षा निदेशक बनाए गए डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाने और कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। वह दो जुलाई को ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में डॉ. बनकोटी ने कहा कि प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों का नियमित कक्षाओं में न आना सबसे बड़ी समस्या है। इसे बदलना जरूरी है। डॉ. बनकोटी ने कहा कि कॉलेजों में तैनात अतिरिक्त शिक्षकों को आवश्यकता के अनुसार अन्य कॉलेजों में शिफ्ट करने का प्रयास होगा। उन्होंने पुस्तकों के लिए कॉलेजों को मिलने वाले अनुदान को समय से मुहैया करवाने का प्रयास करने की बात भी कही। मूलरूप से बनकोट पिथौरागढ़ के रहने वाले डॉ. बनकोटी राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी चमोली में प्राचार्य हैं। इससे पहले वह दस साल रानीखेत और 11 साल पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्राध्यापक रह चुके हैं। डॉ. बनकोटी को नई जिम्मेदारी मिलने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. सुचेतन साह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपक कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन


कॉलेजों में पढ़ाई का माहौल विकसित करना प्राथमिकता: डॉ. बनकोटी
उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एनएस बनकोटी कल करेंगे ज्वाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed