{"_id":"5cfd6248bdec2207362d3235","slug":"156010963317-bhimtal-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक को डूबता देख भाग निकला था ट्रक क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिक को डूबता देख भाग निकला था ट्रक क्लीनर
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। काकड़ीघाट स्थित कोसी नदी में शुक्रवार सुबह नहाने गए तीनपानी हल्द्वानी निवासी मैकेनिक हरिओम (19) पुत्र रामस्वरूप की डूबने से मृत्यु हो गई थी, जबकि उसके साथ गया थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर के ग्राम नौकुड़ा निवासी ट्रक क्लीनर जगदीश सिंह बिष्ट (20) पुत्र मोहन सिंह बिष्ट भाग गया था।
रविवार शाम ट्रक चालक विनोद सिंह क्लीनर जगदीश को खैरना चौकी लेकर पहुंचा। जहां पुलिस चौकी प्रभारी हरीश पुरी ने उससे पूछताछ की। क्लीनर जगदीश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वे 11:30 बजे से 12 बजे कोसी में नहाते रहे। इसी दौरान हरिओम के डूबने पर डर कर वह पैदल क्वारब जा पहुंचा। डर के मारे शुक्रवार और शनिवार रात वह पुलिया के नीचे बैठा रहा। जेब में पैसे न होने पर रविवार सुबह किसी ने क्वारब के होटल में उसे खाना खिलाया। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद क्लीनर जगदीश को परिजनों को सौंपा जाएगा। पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मैकेनिक को डूबता देख भाग गया था ट्रक क्लीनर
शनिवार को कोसी नदी में डूबने से मैकेनिक की हुई थी मौत