{"_id":"5bb7c94e867a5534f5105dbf","slug":"15387712551-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय न्याय यात्रा रामनगर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय न्याय यात्रा रामनगर पहुंची
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/नैनीताल। मुजफ्फरनगर के शहीद स्थल रामपुर तिराहे से चली राज्य स्तरीय न्याय यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची।
सिविल सोसाइटी के जेपी बड़ोनी की अगुवाई में यहां लखनपुर स्थित शहीद पार्क में बैठक हुई। इसमें खटीमा, मसूरी, मुजफ्फरनगर के दोषी अधिकारियों को सजा दिलाने की मांग की गई। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल ने कहा कि न्याय यात्रा का समापन 17 अक्तूबर को देहरादून में होगा। उस दिन राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस मौके पर इंद्र सिंह मनराल, सुरेंद्र प्रसाद भदोला, पान सिंह नेगी, हरिमोहन मोहन, राजेंद्र खुल्बे, फजल खान, रईस अहमद, योगेश सती, स्वामी विनोद महाराज, सीपी शर्मा, विक्रम फर्स्वाण, विकास शर्मा आदि थे। वहीं देवभूमि सिविल सोसायटी ने नैनीताल में डीएम विनोद कुमार सुमन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें राज्य गठन की अवधारणा और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने, पलायन रोकने, रोजगार बढ़ाने, गैरसैंण में स्थायी राजधानी मांगी गई। इस दौरान धर्माचार्य बाबा हठयोगी, महाराज प्रबोधानंद, नवीन नैथानी, केएल आर्या, लीला बोरा, सुंदर नेगी, चंद्रशेखर भट्ट, हरगोविंद रावत, तारा बिष्ट, हरीश आर्या आदि थे।