{"_id":"5a74cd534f1c1b514a8b7264","slug":"151760438714-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित प्राचार्य, प्राध्यापक व कनिष्ठ सहायक पर किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित प्राचार्य, प्राध्यापक व कनिष्ठ सहायक पर किया कार्य बहिष्कार
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में महाविद्यालय गेट पर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। उच्च शिक्षा निदेशक, प्राचार्यों समेत चार प्रोफेसरों के निलंबन के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। मल्लीताल स्थित मोहनको चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में तानाशाही का रवैया अपनाया है। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह बिष्ट, पवन जाटव, कैलाश कुमार, शादाब खान, अविनाश जाटव आदि शामिल रहे।
उधर रामनगर में निलंबन को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार से राजकीय महाविद्यालय में दो दिन का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निलंबन का निर्णय वापस नही लिया तो पांच फरवरी से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान जेसी बलौदी, रंजीत सिंह मटियाली, सुषमा कपूर, विरेंद्र राम, एवी रिखाड़ी, मोहन सिंह नेगी, शेखर चंद्र, किशोर, पूरन चंद्र सती आदि मौजूद रहे।
उधर पतलोट में निलंबन की जानकारी मिलने के बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारी रोष व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री से निलंबन निरस्त करने की मांग की। रोष व्यक्त करने वालों में छात्र प्रतिनिधि अनिल भट्ट, पिंकी भट्ट, मुकेश, प्रकाश मटियाली, पुष्पा परगाई, ममता पोखरिया, त्रिलोक सिंह, अनिष महतोलिया, प्रकाश भट्ट, गिरीश परगाई आदि शामिल थे।