{"_id":"5a6ce8154f1c1b8c268b6c67","slug":"15170869416-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, जगह जगह हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, जगह जगह हुए कार्यक्रम
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
इंडियन फ्लैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। गणतंत्र दिवस पर कमिश्नरी में अपर आयुक्त संजय कुमार खेतवाल, आईजी कार्यालय में आईजी पूरन सिंह रावत, जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पुलिस लाइन में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, जिला सूचना कार्यालय में सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम के लिए डीएसए मैदान को सजाया गया था। सुबह दस बजे ही दर्शक डीएसए मैदान में पहुंच गए थे। मुख्य अतिथि वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने परेड की सलामी ली। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीर सैनिकों की भी भूमि है। देश की सीमाओं पर विपत्ति आने पर हमारे सैनिकों ने कुर्बानी दी है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि संविधान में आस्था रख राष्ट्र की एकता, अखंडता में सहयोग दें। इसके बाद कलाकारों ने देश भक्ति गीत पेश किए। फ्लैट्स मैदान में सामान्य पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी समेत आठ टुकड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। परेड में अग्निशमन, दंगा नियंत्रण, पीएसी बैंड के साथ ही डॉग स्क्वॉयड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम हरबीर सिह, एएसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ लोकजीत सिंह, विजय थापा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला, प्रशिक्षु आईएएस सौरभ गहरवार, पूर्व विधायक सरिता आर्या, नारायण सिंह जंतवाल, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, मारुति साह, किशन लाल साह, राजेश कंडारी, विनोद रावत, कन्नू साह आदि थे।