फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तहसील परिसर में मनाया मतदाता दिवस

तहसील परिसर में मनाया मतदाता दिवस

Fri, 26 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में मनाया मतदाता दिवस
रामनगर/लालकुआं/हल्दूचौड़ (नैनीताल)। आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को मोहल्ला खताड़ी निवासी 120 वर्ष की मतदाता अख्तरी बेगम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, एसडीएम परितोष वर्मा ने एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता बनने पर ग्राम नारायणपुर मालधनचौड़ निवासी हिमानी देवी को मिलेनियम वोटर का अवार्ड दिया। इस दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी, पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, आरिफ हुसैन, भूपेंद्र खाती आदि थे। वहीं हल्दूचौड़ के ग्राम पंचायत दीना में ग्राम प्रधान बीडी खोलिया ने 105 वर्ष की सावित्री देवी आमा समेत 50 लोगों को सम्मानित किया। वहां प्रकाश पांडे, सुरेश दुम्का, विजय खोलिया, सुरेश जोशी, पूरन आर्य, तेज सिंह पंवार, मथुरा दत्त पांडे, जीवन चंद्र दुम्का, रमेश सलवासी आदि थे।
विज्ञापन

लालकुआं नगर में जीआईसी, बिंदुखत्ता क्षेत्र के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। लालकुआं तहसील समेत मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाता सूची और पहचान पत्र सुधारे। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, ईओ राजू नबियाल ने प्रेरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरुला, व्यापारी नेता अशोक अग्रवाल, रामसागर यादव, गोपाल बत्रा, हनीफ अहमद आदि थे। इस दौरान तहसीलदार नवीन रजवार, एनएसएस प्रभारी गोविंद बल्लभ सोराड़ी, सूर्यदेव भारद्वाज, भगवती धपोला आदि थे।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। जीजीआईसी दौलिया की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेमलता आर्य ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed