फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्द्वानी को हरा नैनीताल जिला बार बना चैपिंयन

हल्द्वानी को हरा नैनीताल जिला बार बना चैपिंयन

Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी को हरा नैनीताल जिला बार बना चैपिंयन
नैनीताल। हिमालया क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से चल रही प्रथम अधिवक्ता क्रिकेट कप प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें जिला बार नैनीताल की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति न्यायाधीश मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. मीना पाल ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। डीएसए मैदान में खेले गए मैच में जिला बार नैनीताल के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी कर 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में हल्द्वानी के खिलाड़ी 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन ही बना सके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नैनीताल के प्रदीप उप्रेती को दिया गया। इससे पूर्व हिमालया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पाल, सचिव दुर्गा सिंह मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। दुर्गा सिंह मेहता ने संचालन किया। इस दौरान हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद नदीम, पूर्व अपर महाधिवक्ता डीके शर्मा, विजय पाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, डीएसए के महासचिव सोनू बिष्ट, क्रिकेट सचिव रवि प्रकाश जोशी, मनोज मोहन, नंदन कन्याल, कमलेश तिवारी, भुवनेश जोशी, संदीप तिवारी, बीसी पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed