{"_id":"596faca24f1c1b46188b45e7","slug":"15004909868-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर के डॉ. जादोन अखिल भारतीय हरि ओम आश्रम ट्रस्ट पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर के डॉ. जादोन अखिल भारतीय हरि ओम आश्रम ट्रस्ट पुरस्कार से सम्मानित
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शल्य चिकित्सा एवं विकिरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष और सेवायोजन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. नरेंद्र सिंह जादोन को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित हरिओम आश्रम ट्रस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार पशुओं में कैंसर की रोकथाम के उपाय खोजने के लिए दिया गया।
डॉ.जादोन ने कैंसर के उपचार के लिए अंग्रेजी दवाओं के विकल्प के रूप में पशुओं में विषाणुओं के जीन्स का समावेश किया था। जीन्स के समावेश से पशुओं में कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने में सफलता मिली है। उन्होंने शोध वर्ष-2015 में पूरा किया था।
16 जुलाई को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने डॉ.जादोन को पुरस्कार प्रदान किया। इस शोध के लिए डॉ.जादोन को वर्ष-2015 में भी तत्कालीन कुलपति डॉ.मंगला राय ने पंतनगर विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक का पुरस्कार दिया था।