{"_id":"596fab8b4f1c1bd16e8b46c1","slug":"15004907068-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की अनदेखी से भडक़े ग्रामीणों ने एसडीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की अनदेखी से भडक़े ग्रामीणों ने एसडीएम को घेरा
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। प्रधान पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हरलालपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि प्रधान चुनावी रंजिश के चलते ग्रामीणों का काम नहीं करता है। उन्होंने प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की है।
बुधवार को हरलालपुर के ग्रामीण एकत्र होकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे।
उन्होंने एसडीएम पीएस राणा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्रामीणों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना, नाली, सड़क निर्माण, पानी निकासी की समस्याओं को कई बार ग्राम प्रधान के समक्ष रखा गया, लेकिन प्रधान चुनावी रंजिश के तहत ग्रामीणों के कार्य नहीं करता है। बताया कि ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस पर एसडीएम पीएस राणा ने बीडीओ से मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहां लक्ष्मी, ओमप्रकाश, दर्शन, रोहताश, भागीरथ, सलमा, पूजा, माला, शीशपाल, डालचंद, नरेश कुमार, लाखन आदि थे।