फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेज काल्पनिक और गढ़े हुए: रावत

सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेज काल्पनिक और गढ़े हुए: रावत

Sun, 16 Dec 2018 02:00 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेज काल्पनिक और गढ़े हुए: रावत
हरदा की बैठक - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि राफेल मामले में मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट के समक्ष गलत तथ्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने की दोषी है। कोर्ट ने जिन दस्तावेजों को निर्णय का आधार बनाया वह पूरी तरह काल्पनिक और गढ़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट को न तो संसद में रखा गया और न ही पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) के सामने। ऐसा कर मोदी सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कैग को गहरे राष्ट्रीय संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आखिर कैग अपनी रिपोर्ट को सीधे कोर्ट के समक्ष रखने के लिए क्यों मजबूर हुई। जनता को यह जानने का हक है कि 526 करोड़ का राफेल आखिरकार 1670 करोड़ का क्यों खरीदा गया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सैन्य जरूरतों के हिसाब से 126 राफेल खरीदने की योजना थी, मोदी सरकार में यह संख्या बढ़कर 136 कैसे हो गई। रावत ने कहा कि कैग की यह रिपोर्ट भी मेड इन चाइना अथवा मेड इन फ्रांस है। कांग्रेस शुरू से ही इस मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) बैठाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को दिए क्षैतिज आरक्षण को खत्म कर रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है। अभी तक न तो गन्ना क्रय केंद्र खोले हैं और न ही समर्थन मूल्य घोषित किया है। यदि जल्द गन्ना क्रय केंद्र नहीं खोले गए तो वह एक दिवसीय उपवास पर बैठने को मजबूर होंगे। नए भू कानून से सरकार ने प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में भी जमीन की खरीद का रास्ता खोल दिया है जो राज्य के लिए घातक है। गैरसैण में कांग्रेस शासन में जितना काम हुआ भाजपा के आने के बाद उससे एक इंच भी अधिक काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में 17 हजार पदों को मृत घोषित कर दिया है। 1200 रिक्त पदों पर आज तक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि एनएच 87 में मिले मुआवजे से असंतुष्ट काश्तकार आर्बिटेशन में जाना चाहते हैं लेकिन कई जगह जिलाधिकारी इससे बच रहे हैं। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेज काल्पनिक : रावत
पीएम और सीएम पर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed