फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बनेगी चुनौती

यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बनेगी चुनौती

Sat, 20 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बनेगी चुनौती
हल्द्वानी। विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी की अंत्येष्टि के दौरान पहाड़ से आने वाले और पहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को थोड़ा सब्र करना पड़ सकता है। चित्रशिला घाट नैनीताल-भीमताल मार्ग पर पड़ता है। अंत्येष्टि में उमड़ने वाली भारी भीड़ के चलते इस मार्ग पर वाहन संचालन संभव नहीं होगा। पुलिस वैकल्पिक मार्ग पर विचार कर रही है। फिलहाल तो यह तय हुआ है कि पहाड़ से आने वाले वाहनों को भवाली से रूसी बैंड होकर कालाढूंगी की तरफ मोड़ा जाएगा तो हल्द्वानी की तरफ से जाने वालों को भी कालाढूंगी की तरफ भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की गाड़ियां चित्रशिला घाट तक जाएंगी। अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए एचएमटी परिसर और काठगोदाम इंटर कालेज परिसर निर्धारित किया गया है। यातायात के बारे में अंतिम फैसला शनिवार को होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के साथ अन्य पुलिसकर्मी शुक्रवार को सर्किट हाउस गए। यहां का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने तय किया कि अंतिम दर्शन के समय गाड़ियों की पार्किंग आयकर भवन परिसर और एसपी अभिसूचना कार्यालय परिसर में कराई जाएगी। दोपहर बाद शवयात्रा रानीबाग जाएगी। इस बीच मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ वरिष्ठ नेताओं की गाड़ियां चित्रशिला घाट पर पार्क कराई जाएगी। अन्य लोगों के वाहनों की पार्किंग काठगोदाम इंटर कॉलेज और एचएमटी परिसर में होगी। कार्यक्रम के दौरान पहाड़ जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। पहाड़ से आने वाले वाहनों को भवाली से रूसी बैंड से कालाढूंगी की तरफ भेजा जाएगा। पुलिस को पहाड़ आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता सूझ नहीं रहा है। अंत्येष्टि के समय रानीबाग का संकरा रास्ता खोलना पुलिस के लिए मुश्किल से भरा है। वैकल्पिक मार्गों के बारे में पुलिस अधिकारी अभी विचार-विमर्श कर रहे हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि इस कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के आने की संभावना है। अफसरों के अनुसार वे शनिवार को बैठक कर रूट डायवर्जन की स्थिति स्पष्ट कर देंगे।
विज्ञापन


अंत्येष्टि के दौरान रानीबाग मार्ग पर रूटीन यातायात संचालन होगा बंद
पहाड़ जाने वाली और वहां से आने वाली गाड़ियां कालाढूंगी की तरफ होंगी डायवर्ट
अंत्येष्टि के समय चित्रशिला घाट तक सीएम और मंत्रिमंडल सदस्यों की गाड़ियां जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed