फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीडीओ ने टैगोर टाप का निरीक्षण कर पर्यटन विकास की संभावनएं टटोली

सीडीओ ने टैगोर टाप का निरीक्षण कर पर्यटन विकास की संभावनएं टटोली

Fri, 29 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने टैगोर टाप का निरीक्षण कर पर्यटन विकास की संभावनएं टटोली
टैगोर टॉप का विकास होगा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बृहस्पतिवार को रामगढ़ ब्लाक में स्थित टैगोर टाप का निरीक्षण कर क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशा। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मल्ला रामगढ़ से टैगोर टाप तक वाहनों का आवागमन बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि यदि जरूरी हो तभी इस रोड पर वाहनों की आवाजाही कराई जाए। उन्होंने टैगोर टाप को जाने वाले रास्ते में जगह-जगह साइन बोर्ड लगाने को कहा। पिछले दिनों मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी को टैगोर टॉप को विकसित करने संबंधी कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इस पर सीडीओ प्रकाश चंद्र बृहस्पतिवार को टैगोर टाप पहुंचे। यहां पर उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर के उस शीशमहल के खंडहरों को देखा जहां उन्होंने गीतांजलि की पंक्तियां लिखी थीं। सीडीओ ने रामगढ़ के खंड विकास अधिकारी चंदा राज को टैगोर टाप जाने वाले रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर शौचालय बनवाने और पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच लगाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह बिष्ट, उमागढ़ के प्रधान सुरेश चंद्र आर्य, झूतिया के पूर्व प्रधान गोविंद सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed