फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कल से शुरू होगा गौला में खनन

कल से शुरू होगा गौला में खनन

Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
कल से शुरू होगा गौला में खनन
खनन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। गौला नदी में रविवार से खनन शुरू हो जाएगा। इसके लिए वन और वन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खनन की शुरूआत शीशमहल गेट से होगी इसके बाद हल्द्वानी से लालकुआं तक सभी गेटों को खोला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गौला नदी में 11 गेटों से उप खनिज निकासी होती है। नदी से अधिकतम 54.25 लाख घनमीटर उप खनिज निकासी हो सकती है। गौला में 7,450 वाहन निकासी के लिए पंजीकृत हैं। नदी में खनन से 1,000 करोड़ की अर्थव्यवस्था का चक्र है। केंद्र के नियमानुसार हर साल एक अक्टूबर से खनन शुरू होता है लेकिन नदी में पानी होने की वजह से अभी तक खनन शुरू नहीं किया जा सका है। इधर, वन और वन निगम ने नदी में खनन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार से नदी में खनन शुरू हो जाएगा। खनन की शुरूआत हल्द्वानी उप प्रभाग के शीशमहल गेट से की जाएगी। बाकी गेटों को तीन-तीन दिनों के अंतराल पर खोल दिया जाएगा। गौला रेंजर गणेश त्रिपाठी ने बताया कि नदी में खनन की सभी तैयारियां पूरी हैं। वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस रावत ने बताया कि खनन की तैयारियां हो चुकी हैं, जल्द ही खनन शुरू होगा।
विज्ञापन



... तो आज खुल जाता गेट
वन, वन निगम दो नवंबर से शीशमहल गेट खोलने की तैयारी में था। खान विभाग से ई रवन्ना नहीं मिलने की वजह से गेट खुलना एक दिन के लिए टाल दिया गया। अब शनिवार को ई रवन्ना मिलने की उम्मीद है इसके बाद रविवार को गेट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गणेश चंद्र त्रिपाठी, रेंजर गौला तराई पूर्वी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed