फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश देंगे ‘इको चेक पोस्ट’

प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश देंगे ‘इको चेक पोस्ट’

Mon, 09 Jul 2018 02:19 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश देंगे ‘इको चेक पोस्ट’
वन विभाग की नई चौकी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। प्रकृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए जंगलात ने प्रकृति का ही सहारा लिया है। वन विभाग जंगलों के बीचों बीच ‘इको चेक पोस्ट बैरियर’ तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग के नानकमत्ता में प्रदेश का पहला इको चेक पोस्ट को मॉडल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। बाद में सूबे की अन्य वन प्रभागों में भी बनाई जाएंगी। इस चेक पोस्ट की खूबी यह होगी कि इनमें प्राकृतिक उत्पादों (वन) बांस, सौर ऊर्जा, सौर रोशनी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। यह चेक पोस्ट वन्य जीव अपराधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से आधुनिक उपकरण सीसीटीवी आदि से भी लैस होगी।
विज्ञापन


चेक पोस्ट की ये हैं विशेषताएं
- इको चेक पोस्ट बांस की शीट से तैयार किया जा रहा है। जो कि कार्बन फुट प्रिंट कम करने में मददगार है।
- चेक पोस्ट में चारों तरफ शीशे की विंडो लगाई गई है ताकि सूर्य की अंतिम किरण तक रोशनी भरपूर रहेगी।
- सौर ऊर्जा से चलने वाले बल्ब, पंखे, इंवर्टर का उपयोग किया जा रहा है। सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी।
- सीमेंट कंक्रीट का बेहद कम इस्तेमाल किया गया है।
- सीसीटीवी, कंप्यूटरों से होगी लैस, अपराधियों को निगाह रखने में मददगार

चार लाख है लागत
इको चेक पोस्ट आम चेक पोस्ट के मुकाबले कम लागत में तैयार हो रही है। एक इको चेक पोस्ट चार लाख रुपये में तैयार हो जा रही है जबकि आम चेक पोस्ट बनाने में 6-7 लाख रुपये का खर्च होता है। इस पोस्ट में एक शयन कक्ष, कार्यालय, शौचालय, किचन का भी इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ दफ्तर के बाद गार्ड चौकी में भी मारी बाजी
डीएफओ दफ्तर में तराई पूर्वी वन प्रभाग का पहला कार्यालय है जिसे बनाने में बांस का इस्तेमाल किया गया। अब नानकमत्ता में यह चौकी बनने के बाद बांस से बनने वाली गार्ड चौकी का खिताब भी तराई पूर्वी के नाम दर्ज हो गया है।


नानकमत्ता में पहली इको चेक पोस्ट तैयार की है, इसमें प्राकृतिक उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया है। जल्द ही तैयार हो जाएगी। फिर सितारगंज में इस तरह की चौकी बनाई जाएगी।
- नीतिश मणि त्रिपाठी, डीएफओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed