{"_id":"596e79f04f1c1bb3498b4697","slug":"101500412400-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतिशा ने सीए की परीक्षा में देश में पाई 12 वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतिशा ने सीए की परीक्षा में देश में पाई 12 वीं रैंक
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर ऑक टॉवर में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय कुमार बंसल की बेटी नीतीशा बंसल ने सीए फ ाइनल की परीक्षा में देश में 12 वीं रैंक लाकर शहर का नाम रोशन किया है। नीतीशा ने 21 साल में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। इस समय वह चार्टर्ड एकाउंटेंसी की जानी-मानी फर्म अर्न्स्ट एंड यंग (ई एंड वाई) में ट्रेनिंग कर रही है। नीतीशा की कामयाबी पर घर में खुशी का माहौल है।
नीतीशा ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है। नीतिशा की माता मीनू बंसल गृहणी हैं। बड़े भाई दीपांशु बंसल भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। नीतिशा ने इंटरग्रेटेड प्रोफेशनल कांपिटेंस कोर्स (आईपीसीसी) परीक्षा में भी देश में 9वीं रैंक हासिल की थी। 12 वीं तक की पढ़ाई हल्द्वानी के बिड़ला स्कूल से करने वाली नीतीशा को संगीत का भी शौक है।