{"_id":"1ee9f640d10f3be0f81586633907ff5b","slug":"muzaffarnagar-riots-effect-on-the-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर दंगों ने 'दिल्ली' के रास्ते को किया 'तंग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर दंगों ने 'दिल्ली' के रास्ते को किया 'तंग'
अमर उजाला, संजीव त्रिवेदी, रुड़की
Updated Mon, 09 Sep 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के कारण दिल्ली रुट पर निगम की बसों का संचालन सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
रुड़की में रविवार रात मुख्यालय के अधिकारियों के आदेश पर निगम की वाया मुजफ्फरनगर होकर दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया। जिसके कारण यात्रियों को दिक्कते उठानी पड़ी।
पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
विज्ञापन
सोमवार सुबह सवारियों की भीड़ को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने वाया मुजफ्फरनगर बसों का संचालन दोबारा शुरु कराया।
दिल्ली रुट पर खौफ
दहशत के कारण दिल्ली रुट पर चलने वाले कई चालक परिचालक ड्यूटी करने से कतरा रहे हैं। अधिकारियों ने दिल्ली रुट के चालक परिचालको एतिहात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह दिल्ली हरिद्वार हाइवे बंद होने के कारण निगम की बसों का संचालन ठप पड़ गया था। बाद में सहायक महाप्रबंधक ने एसपी देहात से वार्ता कर बसों का संचालन शुरु कराया।
पढें, उत्तराखंडः बार्डर पर सख्त पहरा, हाईवे तीन घंटे बंद
मुजफ्फरनगर में बवाल
रात मुजफ्फरनगर में बवाल बढ़ने की सूचना पर मुख्यालय के अधिकारियों ने वाया मुजफ्फरनगर जाने वाली दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन तत्काल बंद करने के आदेश दे दिए।
बसों का संचालन बंद होने से दिल्ली रुट के यात्री फंस गए। सोमवार तड़के सुबह यात्रियों का दबाव देख निगम के अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर के हालातों की जानकारी लेते हुए बसों का संचालन शुरु कराया।
आइए, बुला रही हैं पहाड़ की हसीन वादियां
अधिकारी पूरे दिन स्थिति का जायजा लेते हुए बसों को संचालित करते रहे। अधिकारियों ने दिल्ली रुट के चालकों और परिचालकों को सतर्कता के साथ चलने के सख्त निर्देश दिए हैं।
दिल्ली रुट पर चलने से कतरा रहे कई चालक परिचालक
हरिद्वार दिल्ली मार्ग पर चलने से निगम के कई चालक परिचालक कतरा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के बाद से कई चालक परिचालक दहशतजदा हैं।
पढें, दंगा: यूपी के साथ उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट
इन चालकों और परिचालकों ने दिल्ली रुट पर चलने से साफ मना कर दिया। कर्मियों के दिल्ली रुट पर काम करने से इंकार करने पर निगम के अधिकारी परेशान हैं। अधिकारियों के अनुसार बहुत गुजारिश के करने के बाद चालक परिचालक दिल्ली रुट पर चलने के लिए राजी हुए।
ट्रेनों और बसों से यात्री नदारद
मुजफ्फरनगर में भड़की हिंसा के बाद से दिल्ली रुट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आ रही। बस अड्डे में दोपहर के बाद से दिल्ली रुट के यात्री बहुत कम दिखे।
पढें, यहां दंगे की अफवाह उड़ाई, वहां पहुंचे 'हवालात'
कमोबेश यही हाल ट्रेनों का रहा। दिल्ली जाने वाली ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर, जनशताब्दी एक्सप्रेस और बांद्रा एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा बहुत कम रही।
इनकी भी सुनिए
मुख्यालय के आदेश पर रविवार रात दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। सुबह होने पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन दिल्ली के कराया गया। चालकों परिचालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
- सुरेश चौहान, सहायक महाप्रबंधक